सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
जबलपुर में ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
सतना में पीबीआई विसंगतियों के विरोध में 270 सीएचओ सामूहिक अवकाश पर रहे। कलेक्ट्रेट घेराव कर ज्ञापन सौंपा। लंबित भुगतान और अव्यावहारिक लक्ष्यों को लेकर आंदोलन तेज होने की चेतावनी दी गई।
जबलपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने अवैध स्कूलों और छात्रसंघ चुनाव जैसी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, 20 गिरफ्तार।
रीवा में सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी का मामला सामने आया है। तहसील और कलेक्ट्रेट में सुबह 10:45 बजे तक कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। फरियादी इंतजार करते रहे जबकि कई कमरों में ताले लटके रहे।
रीवा कलेक्ट्रेट में ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन, कुत्ते के गले में ज्ञापन बांधने की घटना, प्रशासन और पुलिस पर गंभीर सवाल।
कटनी, डिंडौरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला जिलों में आदिवासियों की जमीन खरीद के आरोपों पर बवाल। युवक कांग्रेस ने विधायक संजय पाठक के खिलाफ प्रदर्शन कर त्वरित कार्रवाई और जांच की मांग की। पढ़ें पूरा मामला।
रीवा में महीनों से विवादों में फंसी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को अब कलेक्ट्रेट परिसर में चार कमरे मिल गए हैं। प्रशासन और कृषि विभाग के बीच लंबे खींचतान के बाद प्रयोगशाला की शिफ्टिंग शुरू हुई।
सतना कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर तीन पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त अतिक्रमण कार्रवाई में चाय-पान की दुकानों से अवैध पेट्रोल बिक्री का मामला सामने आया। बिना लाइसेंस संचालित एक चेम्बर हाल को सील कर 10 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई और 8,200 रुपये वसूले गए।
रीवा कलेक्ट्रेट की 3000 स्क्वेयर फीट ज़मीन इंडियन काफी हाउस को मात्र ₹500 के स्टांप पर लीज पर दे दी गई, वो भी बिना खसरा नंबर दर्ज किए। अनुबंध में नियमों की भारी अनदेखी की गई है। प्रशासनिक अफसरों की हड़बड़ी और मनमानी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।






















