सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नीट पेपर लीक मामले में शुक्रवार को कांगे्रस और एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने बैरीकेड लगाया था जिस पर प्रदर्शनकारी चढ़ गए, हालांकि वे बैरीकेड पार नहीं कर पाए। एक समय तो हालात ऐसे बन गए कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सीधी टक्कर होती नजर आई। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी की गाड़ी में चढकर भी प्रदर्शन किया। गाड़ी में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों को कुछ समय के लिए प्रदर्शन स्थल से दूर करने के उद्देश्य से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया, यद्यपि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पहले प्रेमनगर अंडरब्रिज में कांग्रेस और एनएसयूआई ने एक सभा की और उसके बाद कलेक्ट्रेट तक मार्च पास्ट निकाला।
पीएम के खिलाफ नारेबाजी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के वाहन से थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने वाहन के ऊपर और सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच थाना प्रभारी के वाहन में तोड़फोड़ की गई और पुलिस कर्मियों के साथ धक्का- मुक्की भी हुई, बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से वाहन को थाने रवाना किया गया। इस प्रदर्शन में करीब दो सौ कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई और नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, लगभग एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
लगा जाम, परेशान होते रहे लोग
कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव से पहले अंडरब्रिज के नीचे एक सभा का आयोजन किया जिसके चलते लम्बा जाम लगा रहा। इस जाम में आम नागरिकों के साथ-साथ एम्बुलेंस और स्कूली वाहन भी फंसे रहे। कई लोगों को कार्यक्रम की वजह लगे जाम के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के बाद वापस लौटना पड़ा। इसके बावजूद कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
प्रदर्शन में इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आरिफ अकील सिद्दीकी, रामशंकर पयासी, सज्जन सिंह तिवारी, उर्मिला त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, सीमा बागरी, हेमलता सिंह, जेपी कुशवाहा, संजीव अग्रवाल, सविता अग्रवाल, विक्रांत त्रिपाठी, संदीप सिंह परिहार, राजेश कुशवाहा, मो. बसीम, केके कुशवाहा, कांग्रेस प्रवक्ता अमित गोयल, अमित अवस्थी, मिथलेश सिंह, राजू अग्रवाल, शिवशंकर गोंटिया आदि लोग मौजूद रहे।
लाठी चार्ज निंदनीय
कलेक्ट्रेट घेराव से पहले पे्रेमनगर अंडरब्रिज में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ अकील सिद्दीकी, कांग्रेस प्रवक्ता अमित गोयल ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को निंदनीय बताते हुए कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
हिरासत में लिए गए नेता
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने नागौद विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह पटेल, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गुडडू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल सोनी सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, बाद में उन सभी को छोड़ दिया गया।
सीसीटीवी से किए जा रहे चिन्हित
प्रदर्शन के दौरान झंडा लेकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के शासकीय वाहन में चढ़कर नारेबाजी करने और थाना वाहन को घेरकर तोड़फोड़ करने वालों को सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया में वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि थाना वाहन में तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह