सतना में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान ने रफ्तार पकड़ी, एक दिन में 697 किशोरियों को टीका लगा। जिला 45वें से 35वें स्थान पर पहुंचा, हालांकि अव्यवस्थाओं के बीच टीकाकरण जारी रहा।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में सतना जिले की रफ्तार धीमी है। 24 हजार से अधिक लक्ष्य के मुकाबले 13 दिनों में सिर्फ 854 किशोरियों को ही वैक्सीन लग सकी।
बिहार के कद्दावर नेता और मंत्री नितिन नबीन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। जानें उनके स्वागत, पदभार और राजनीतिक सफर की मुख्य बातें।
मध्य प्रदेश के गुना ज़िले में खाद के लिए लाइन में लगी आदिवासी महिला भुरिया बाई की दुखद मौत हो गई। प्रशासन ने ₹2 लाख की सहायता की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस विधायक ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में आज सुबह हृदय विदारक घटना सामने आई। रहली-देवरी मार्ग पर अनंतपुरा के पास सुबह साढ़े सात बजे के करीब बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार चार किशोरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सीधी जिले के महसांव गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली विद्युत तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में 14 वर्षीय ईशू चौरासिया की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पन्ना जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को परिजनों और सरपंच की सूझबूझ से जेसीबी मशीन के सहारे उफनते दुगापुर नाले से सुरक्षित पार कराया गया। यह साहसिक और मानवीय प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक संध्या में लोकनृत्य और भक्ति गायन की प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल बनाया। श्री जुगल किशोर लोक के निर्माण से पन्ना की धार्मिक पहचान और भी प्रखर होगी।
आज, 4 अगस्त को महान गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती उनके गृह नगर खंडवा में 'गौरव दिवस' के रूप में मनाई गई। इस खास मौके पर प्रशंसकों ने उनकी समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाकर और उनके गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जानें इस समारोह से जुड़ी खास बातें और किशोर दा के खंडवा से जुड़ाव के बारे में।
रीवा में डॉग बाइट का शिकार हुए 14 वर्षीय किशोर की मौत रैबीज संक्रमण से हो गई, जबकि उसे तीन डोज रैबीज वैक्सीन लग चुकी थी। परिजनों ने इंजेक्शन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर ने मामले की जांच कर अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है।






















