रीवा के पड़रा क्षेत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज के हॉस्टल छात्रों पर राहगीरों से मारपीट, अवैध वसूली और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है।
भोपाल के अक्षय हार्ट अस्पताल में 32 वर्षीय युवक की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का आरोप। सोशल मीडिया पर नर्स का वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी के पिता के महू स्थित पैतृक मकान पर जारी तोड़फोड़ नोटिस के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए दखलदार अब्दुल मजीद को 15 दिन की मोहलत दी। जाने पूरा मामला और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश।
भोपाल के मिसरोद स्थित कैफे में मंगलवार शाम हुई तोड़फोड़ की घटना आपसी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। 20 से अधिक हथियारों से लैस नकाबपोश हमलावरों ने चंद पलों में कैफे में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और भाग निकले। पुलिस ने तीन संदिग्धों को नामजद कर जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश में तीन थानों की टीमें लगाई गई हैं।
सतना जिला अस्पताल में देर रात हंगामा, रेफर मरीज को 108 एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने जननी एक्सप्रेस के शीशे तोड़े और चालकों से मारपीट की। चालकों ने सुरक्षा की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।
शहडोल मेडिकल कॉलेज के आधा दर्जन से अधिक छात्रों पर श्रीराम रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और संचालक से मारपीट का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दीपक जाट, भगवान सिंह, अजय नाकुल समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना के बाद संचालक को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाएं भी सामने आईं, जब महिला वार्ड में दो घंटे बिजली गुल रही।
पन्ना जिले में करोड़ों की लागत से बना सिमरी-सूरत बांध दबंगों द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। किसानों का आरोप है कि मुआवजा प्राप्त जमींदारों ने निजी स्वार्थ में बांध को नुकसान पहुंचाया। प्रशासनिक निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।



















