भोपाल के अक्षय हार्ट अस्पताल में 32 वर्षीय युवक की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का आरोप। सोशल मीडिया पर नर्स का वीडियो वायरल

CPR देती नर्स.. सोशल मीडिया
भोपाल: स्टार समाचार वेब
राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित अक्षय हार्ट अस्पताल में शनिवार देर रात उस समय भारी तनाव की स्थिति बन गई, जब इलाज के दौरान एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर तोड़फोड़ की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ी क्षेत्र के निवासी विशाल जोगी (32) को शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात विशाल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का दावा है कि उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से कई बार सीनियर डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई विशेषज्ञ डॉक्टर मौके पर नहीं पहुँचा। कुछ ही समय बाद विशाल ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों का धैर्य जवाब दे गया।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और हवा दे दी है। वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के वार्ड में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है। एक नर्स अकेले ही मरीज को बचाने के लिए सीपीआर (CPR) दे रही है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति चिल्लाकर कह रहा है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है और मरीज तड़प रहा है।
युवक की मौत की खबर फैलते ही करीब 30-40 लोग अस्पताल में जमा हो गए। गुस्से में भीड़ ने अस्पताल की खिड़कियों के कांच, कुर्सियां और साइन बोर्ड तोड़ दिए। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि भीड़ के हिंसक रूप को देखते हुए डॉक्टर, नर्स और सुरक्षा गार्ड अपनी जान बचाकर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि उस वक्त वहां केवल दो सफाई कर्मचारी ही मौजूद थे।श्
यह भी पढ़ें...
अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका तर्क है कि मरीज की स्थिति पहले से ही अत्यंत नाजुक थी और परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया था।
स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और युवक के शव का पोस्टमॉर्टम (PM) कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। साथ ही, वायरल वीडियो और डॉक्टरों की ड्यूटी से अनुपस्थिति के आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
- हबीबगंज पुलिस.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।