मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे विदिशा जिले में एक युवक की सरेराह हत्या से सनसनी फैल गई। विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने नंदू उर्फ शुभम चौबे (22) को चाकू से गोद डाला।

बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
विदिशा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे विदिशा जिले में एक युवक की सरेराह हत्या से सनसनी फैल गई। विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने नंदू उर्फ शुभम चौबे (22) को चाकू से गोद डाला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस वारदार का वीडियो भी वायरल हो गया है। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शुभम को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुभम एयर कंडिशनर सुधारने का काम करता था।
कोई नहीं आया बचान
पुलिस के मुताबिक नंदू चौबे करैया खेड़ा रोड निवासी चुन्नी और उसके साथियों को एक युवती से छेड़छाड़ करने से रोका था। मामला थाने तक नहीं पहुंचा था। शनिवार रात चुन्नी अपने साथियों के साथ बाइक से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी पहुंचा और शुभम को बाहर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान आसपास के कुछ लोग भी वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गंभीर रूप से घायल शुभम को मोहल्ले के लोग फौरन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वीडियो में मारपीट करते दिख रहे आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी प्रशांत चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपने साथियों के साथ नंदू के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नंदू मिलनसार स्वभाव का युवक था।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस फौरन अस्पताल पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।