मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे विदिशा जिले में एक युवक की सरेराह हत्या से सनसनी फैल गई। विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने नंदू उर्फ शुभम चौबे (22) को चाकू से गोद डाला।
कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय युवती हिमांशी खुराना की हत्या कर दी गई है। टोरंटो पुलिस ने इस मामले में महिला के करीबी बताए जा रहे एक व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जांच में करीबी रिश्ते में हुई हिंसा सामने आई है।
घर के अंदर दंपती के शव रक्तरंजित हालात में पाया गया। हत्या की वारदात कटंगी तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर दो के नत्थी टोला रोड अर्जुन नाला की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ल रहा है। इससे पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठने लगा है। वहीं विपक्ष के नेता बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को घेरने में जुट गए हैं। इधर, शुक्रवार को जबलपुर में एक शख्स ने अपने भाई-भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी।
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के जंगल में अज्ञात नरकंकाल मिलने से दहशत फैल गई। चरवाहों ने पेड़ पर लाल गमछे का फंदा और पास में मानव अवशेष देखे। ग्रामीणों का शक है कि यह लापता युवक रामेश्वर आदिवासी का हो सकता है, जो जन्माष्टमी के दिन से गायब था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही असली पहचान हो पाएगी।
सीधी जिले के करौंदिया जंगल में महिला के कंकाल और खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर मिली साड़ी, चप्पल और अन्य वस्त्रों से यह महिला का कंकाल प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, पुलिस मौत की वजह और पहचान पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दिल्ली के पॉश इलाके लाजपत नगर-1 में आज सुबह मां-बेटे की बेरहमी से हत्या। इस सनसनीखेज डबल मर्डर की खबर ने मचाई सनसनी। जानें दिल्ली पुलिस की जांच, शुरुआती सुराग और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया।



















