चित्रकूट में 36.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की गुणवत्ता जांच में खामियां मिलीं। कलेक्टर और प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया।
मध्य प्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत गंगा दशहरा पर व्यापक श्रमदान होगा। उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव 300 फीट की चुनरी चढ़ाएंगे। जानिए अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धियां।
मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने मोहन यादव सरकार के 2 साल पूरे होने पर विभाग की उपलब्धियां बताईं। जानें 'जी राम जी' बिल, नर्मदा परिक्रमा पथ और नदी संरक्षण की योजनाओं के बारे में।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी अंचल के बोकराटा खेतिया मार्ग पर शुक्रवार नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस पलट गई। बस क्रमांक एमपी 46 जेड पी 7986 में बड़ी संख्या में महिला पुरुष तीर्थ यात्री सवार थे।
भोपाल के कमला नगर में इस वर्ष गोवर्धन पूजा का आयोजन अभूतपूर्व भव्यता के साथ किया जा रहा है। सहज समाधान शिक्षा समिति की देखरेख में, बुधवार को 21 फीट ऊंची भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके निर्माण में लगभग 10 क्विंटल सामग्री का उपयोग किया गया है। पूजन के दौरान छप्पन भोग (56 प्रकार के व्यंजन) अर्पित किए जाएंगे, और शाम को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
चित्रकूट में अमावस्या मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामतानाथ पर्वत की परिक्रमा की। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, वहीं डूबते एक छात्र को एनडीआरएफ और पुलिस ने सुरक्षित बचाया।


















