चित्रकूट में 36.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की गुणवत्ता जांच में खामियां मिलीं। कलेक्टर और प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
36 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से कामदगिरी परिक्रमा मार्ग का चल रहा काम गुणवत्ताविहीन पाया गया। बताया जाता है कि परिक्रमा मार्ग में पटिया बिछाने के चल रहे काम की क्वालिटी को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव और कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मौके पर बिछाई जा रही पटिया की क्वालिटी चेक की। पटिया की क्वालिटी चेक करने नंगे पैर चले। इस दौरान पाया गया कि परिक्रमा मार्ग का काम जिस गुणवत्तापूर्ण तरीके से उप्र के क्षेत्र में हो रहा है उसके मुकाबले मप्र के क्षेत्र में हो रहे काम की क्वालिटी में कमी है। परिक्रमा मार्ग में बिछाई जा रही पटिया खुरदुरी पाई गई। यह काम एमपी टूरिज्म द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि काम की क्वालिटी को लेकर कलेक्टर ने जब एमपीटी के कार्यपालन यंत्री से सवाल- जवाब किया तो वे सिर्फ सफाई देते नजर आए।
तीन जगह बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग
धार्मिक नगरी चित्रकूट में पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्राधिकरण की बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां रजौला, पीलीकोठी और हनुमानधारा के पास तीन स्थानों पर मल्टीस्टोरी पार्किग का निर्माण कराया जाएगा जहां नीचे पार्किंग के बाद ऊपर होटल या दुकानें अथवा दुकानों और कमरों का निर्माण कराया जाएगा।
पेंशन का मामला निपटाने के निर्देश & गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस जिस वक्त परिक्रमा मार्ग में एमपी टूरिज्म के कार्य की गुणवत्ता देख रहे थे उसी समय कुछ महिलाएं आई और उन्होंने पेंशन से संंबंधित अपना आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर ने नगर पंचायत सीएमओ अंकित सोनी को मामले को दिखवाने के निर्देश दिए।
चित्रकूट विकास प्राधिकरण की प्रथम बोर्ड बैठक में डीपीआर बनाने एजेंसी तय
चित्रकूट विकास प्राधिकरण की प्रथम बोर्ड बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में चित्रकूट विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित को गई। बैठक के दौरान चित्रकूट में टाउनशिप एवं श्रद्धालुओं के लिए अन्य योजना के कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया। राज्य नगर नियोजन संस्थान भोपाल द्वारा चयनित कल्संटेंट फर्म शैलेन्द्र शर्मा एसोसिएट से अनुबंध किये जाने का निर्णय लिया गया,उक्त फर्म चित्रकूट के विकास कार्यों के लिए प्रोजेक्ट डीपीआर बनाने का कार्य करेगी। शासन द्वारा प्रदाय राशि का वार्षिक बजट निर्धारित कर स्वीकृत किया गया। शासन द्वारा जारी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के अनुसरण पर कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विजय यादव,कलेक्टर एवं सीईओ चित्रकूट विकास प्राधिकरण डॉ. सतीश कुमार एस,उपसचिव टीएनसीपी सुप्रिया पेंडसे,एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर,असिस्टेंस डायरेक्टर टीएनसीपी विपुल महूले,एसई एमपीईबी प्रशांत सिंह,ई.ई.पीएचई श्वेतांक चौरसिया,ईई पीडब्लूडी पंकज खराड़ी,सिटी मिशन मैनेजर सुभाष तिवारी,सीएमओ अंकित सोनी सहित सीडीए स्टॉफ उपस्थित रहे।
ये भी निर्णय लिए गए
चित्रकूट में कितनी शासकीय जमीन होगी चिन्हित
चित्रकूट विकास प्राधिकरण की पहली सम्पूर्ण बैठक में कई निर्णय लिए गए जिसमें चित्रकूट क्षेत्र में कितनी शासकीय जमीन है जहां इसको चिन्हित किया जाएगा वहीं चित्रकूट विकास प्राधिकरण के कार्यों के लिए भी जमीन के चिन्हांकन का काम किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।