रीवा में बदमाशों ने एक ही रात पेट्रोल पंप में लूट और रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दहशत फैला दी। दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है, लेकिन कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा पुलिस ने लूटपाट और चेन स्नैचिंग करने वाले कुख्यात बाइकर्स गैंग के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। जनवरी से अब तक 26 वारदातों का खुलासा हुआ। 14 लाख से अधिक का सोना-चांदी, बाइक और स्कूटी बरामद।
रीवा में मंगलवार की सुबह बाइकर्स गैंग ने 2 घंटे के भीतर कोष्टा से लेकर एजी कॉलेज मोड़ तक चार लूट की वारदातों को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल छीन लिए। घटनाओं से जिले में दहशत है और पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रीवा के खन्ना चौराहा पर दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने दो व्यापारी भाइयों से 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। CCTV फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
















