पन्ना के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में बने ग्लास ब्रिज का शुभारंभ हो गया। अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का अनुभव करेंगे, जबकि परियोजना से इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे दो युवकों के शव 48 घंटे बाद बरामद हुए। प्रशासनिक लापरवाही और सीमावर्ती क्षेत्र के समन्वय की कमी से रेस्क्यू प्रभावित रहा।
पन्ना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में नहाने गए तीन युवकों में से एक का शव 24 घंटे बाद बरामद किया गया, जबकि दो की तलाश अब भी जारी है। सतना से देर से पहुंची एसडीईआरएफ टीम पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। प्रशासन ने बरसात में जलप्रपातों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
पन्ना-सतना सीमा पर स्थित बृहस्पति कुंड में पिकनिक मनाने गए तीन युवक तेज बहाव में बह गए। चेतावनियों के बावजूद युवकों ने कुंड में स्नान किया। रेस्क्यू अभियान जारी है, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
















