पन्ना के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में बने ग्लास ब्रिज का शुभारंभ हो गया। अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का अनुभव करेंगे, जबकि परियोजना से इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड जलप्रपात पर निर्मित बहुप्रतीक्षित ग्लास ब्रिज का रविवार को विधिवत शुभारंभ कर इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए औपचारिक लोकार्पण के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी तथा पर्यटन विशेषज्ञ विवेक चैबे सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दोपहर करीब एक बजे पूजन-अर्चन कर इस नई पर्यटन सौगात को आमजन को समर्पित किया। ग्लास ब्रिज के खुलने से अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का भी अनूठा अनुभव ले सकेंगे।
पारदर्शी फर्श पर चलते हुए बृहस्पति कुंड के मनमोहक जलप्रपात और आसपास के हरियाली से भरपूर प्राकृतिक दृश्य का नजारा पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रशासन ने ग्लास ब्रिज के बेहतर रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया है। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं तथा ब्रिज पर निर्धारित क्षमता और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना से पन्ना जिले में इको-टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी।
साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। प्रशासन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे भ्रमण के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, प्राकृतिक धरोहर की स्वच्छता बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। बृहस्पति कुंड ग्लास ब्रिज के शुरू होने के साथ ही पन्ना का यह पर्यटन स्थल अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के रोमांच पसंद पर्यटकों के लिए एक नई पहचान बनकर उभरेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।