मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना प्रवास के दौरान दिवंगत नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संगठनों से भी भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक दिवसीय सतना दौरे में विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के साथ राजनीतिक गर्मजोशी भी देखने को मिली। युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया, वहीं आबादी के बीच एलसीएनजी प्लांट जैसे मुद्दों पर लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर चिंता जताई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में 'अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राज्यीय बस अड्डे' का लोकार्पण किया। सतना एयरस्ट्रिप का विस्तार और 650 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात। नए साल से चलेंगी सरकारी बसें।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना दौरे पर दिनभर सक्रिय रहे। उन्होंने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, किसानों की समस्याएं सुनीं और पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना में 4449 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें सड़कें, सामुदायिक भवन, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र और आईटी सेंटर शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी रहेंगे मौजूद।

















