भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान में सैन्य दखल के बजाय आंतरिक राजनीतिक सुधार और जनता के दबाव के जरिए सत्ता परिवर्तन की उम्मीद कर रहे हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर सतना में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। सत्तापक्ष ने बजट को विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बताते हुए इसे सर्वस्पर्शी, समावेशी और जनकल्याणकारी करार दिया, वहीं विपक्ष ने बजट को कॉरपोरेट हितों का दस्तावेज बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मध्यम वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया।
दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में लंबे समय से चली आ रही सत्ता की खींचतान अब सुलझती दिख रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शनिवार को बेंगलुरु में अहम बैठक हुई। दोनों नेताओं ने सीएम आवास पर नाश्ते के साथ बैठक की।
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की मांग अब बगावत की शक्ल लेती नजर आ रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक विधायकों के सीएम बदलने की मांग को लेकर दिल्ली कूच का सिलसिला जारी है. शिवकुमार समर्थक विधायकों के दो बैच पहले से ही दिल्ली में हैं और अब तीसरा बैच भी पहुंच चुका है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने निगम मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ. मोहन यादव को हरी झंडी मिल चुकी है। सत्ता-संगठन ने तय किया है कि जिन्हें निगम मंडल में जगह मिलेगी उन्हें संगठन में जगह नहीं मिलेगी।
मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां यानी निगम, मंडल और आयोग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां अब फिर प्रारंभ होने जा रही हैं। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को देखते हुए ये नियुक्तियां की जाएंगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा संगठन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है।
तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी ने एमएलसी के. कविता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है। कविता ने आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के टीबीजीकेएस से हटाया गया और पार्टी के अंदर ही कुछ नेता उन्हें हाशिये पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक लीक हुए पत्र को लेकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।
विंध्य क्षेत्र से निगम मंडल, आयोग व प्राधिकरणों में नियुक्ति की दौड़ तेज। सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी व अनूपपुर के दावेदार नेताओं के नाम चर्चा में। संगठन के नए समीकरणों के बीच सत्ता सुख की जुगत शुरू।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'आपातकाल के 50 साल' कार्यक्रम में 1975 की इमरजेंसी को लोकतंत्र पर हमला बताया। जानें उन्होंने इंदिरा गांधी पर क्या आरोप लगाए और क्यों कहा कि भारत तानाशाही बर्दाश्त नहीं कर सकता।
सतना जिले के खोह गांव में नहर किनारे झाड़ियों में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।






















