बलिप्रतिपदा के मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि, कमोडिटी मार्केट मैक्स शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा। इधर, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, यह दिन दानवीर असुर राजा बलि की पृथ्वी पर प्रतीकात्मक रूप से वापस आने की खुशी में मनाया जाता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जहां भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत हासिल की।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।















