किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।

सम्मान के लिए अनुपम खेर के नाम पर चर्चा तेज
भोपाल। स्टार समाचार वेब
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा। इस साल राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के लिए अनुपम खेर के नाम पर चर्चा चल रही है। हालांकि, सम्मान के लिए कलाकार के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर को संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह होगा। किशोर कुमार की स्मृति में मध्यप्रदेश सरकार लंबे समय से यह प्रतिष्ठित सम्मान देती आ रही है। फिल्म जगत में अभिनय, निर्देशन, पटकथा लेखन और गीत लेखन समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को इस सम्मान से नवाजा जाता रहा है। इस बार कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। आयोजन स्थल को लेकर भी अभी अंतिम निर्णय किया जा रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के धर्मस्य, संस्कृति एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भी शामिल होने की जानकारी है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित किशोर नाइट में मशहूर गायक सुदेश भोसले अपनी आर्केस्ट्रा टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। सुदेश भोसले किशोर कुमार के लोकप्रिय और सदाबहार गीतों को अपनी आवाज में पेश करेंगे। ऐसे में खंडवा में किशोर दा की यादों से जुड़ी संगीत से भरी शाम देखने को मिलेगी।
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच और नगर निगम प्रशासन की ओर से हर साल की तरह इस बार भी किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में गीत-संगीत के जरिए किशोर कुमार को याद किया जाएगा। किशोर कुमार के लिए खंडवा सिर्फ जन्मस्थली नहीं, बल्कि उनकी पहचान और यादों से जुड़ा शहर है। ऐसे में हर साल उनकी पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों में देशभर से उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी शामिल होते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।
लंबे इंतजार के बाद दृश्यम-3 आखिर रिलीज हो गई है। अजय देवगन के फैन्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती रिएक्शन में इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल है। दर्शकों ने अजय देवगन की विजय सलगांवकर के रोल में वापसी, सस्पेंस वाले ट्विस्ट और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।