उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले केस्वरूप नगर क्षेत्र में आज तड़के गैस्ट्रो लीवर अस्पताल के पास एक घर में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं और लपटें उठती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
मिग-29 के अत्याधुनिक, हर मौसम में कारगर रहने वाला सुपरसोनिक बहु-भूमिका लड़ाकू विमान है, यह भारतीय नौसेना का प्रमुख विमानवाहक पोत आधारित हमलावर विमान है। यह आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत से संचालित होता है और हवाई वर्चस्व, समुद्री हमले और समुद्री नियंत्रण पर विशेष ध्यान देता है।
पिछले पांच हफ्तों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जबकि बचाव अभियान में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए हैं।
भारतीय वायुसेना का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि घटना 7 फरवरी की है। सुलासा अब हुआ है। विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था।
दक्षिणी कैलिफोर्निया में US एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का यह विमान चाइना लेक क्षेत्र के पास गिरा। हादसे की जांच जारी।


















