दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं।














