दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।

पीएम ही नहीं, ट्रंप व नेतन्याहू ने भी ठोका भारतीय पायलट को सलाम
बुरी तरह जख्मी कैप्टन स्मित मछार ने 174 मुसाफिरों की बचाई जान
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज पायलट का हालचाल जाना और विपरीत परिस्थितियों में दिखाए गए उनके असाधारण साहस और सूझबूझ की दिल खोलकर तारीफ की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो उठे। उन्होंने खौफनाक मंजर को याद करते हुए कहा- सर! भारी दबाव और जानलेवा हमले के बीच समझ नहीं आ रहा था कि क्या होगा, लेकिन हम सबको हनुमान जी ने बचा लिया। प्रधानमंत्री ने उनकी सलामती की दुआ करते हुए कहा कि आज पूरे भारत को उनकी बहादुरी पर नाज है।
स्मित मछार एक सच्चे हीरो
इससे पहले पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की पत्नी और माता-पिता से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारतीय मिशन हर संभव मदद करेगा। पीएम ने एक्स पर लिखा था-स्मित मछार एक सच्चे हीरो हैं। गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने जो साहस दिखाया, उससे सैकड़ों परिवारों के चिराग बुझने से बच गए।
कॉकपिट में खूनी हाथापाई
गौरतलब है कि बुधवार को जब फ्लाईदुबई का विमान सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी सह-पायलट ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से विमान का नियंत्रण बिगाड़ते हुए उसे नीचे गिराने की कोशिश की। देखते ही देखते जहाज हजारों फीट नीचे गोता लगाने लगा। खतरे को भांपते ही मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मछार ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कॉकपिट के भीतर ही खूनी संघर्ष शुरू हो गया। सिरफिरे को-पायलट ने नुकीली चीज से कैप्टन स्मित पर जानलेवा हमला कर दिया। शरीर से लगातार खून बहने और गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन स्मित ने होश नहीं खोया।
जान दांव पर लगाकर खोला इमरजेंसी लॉक
गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद भी कैप्टन स्मित ने अद्वितीय फुर्ती दिखाई और किसी तरह कॉकपिट का सुरक्षित लॉक खोल दिया। दरवाजा खुलते ही केबिन क्रू और अगली कतारों में बैठे यात्री भीतर दाखिल हुए और उपद्रव मचा रहे सह-पायलट को दबोच लिया। इत्तेफाक से इसी उड़ान में यात्री के रूप में सफर कर रहे फ्लाईदुबई के ही दो अन्य पायलटों ने तुरंत स्टीयरिंग संभाली और विमान को स्थिर किया। इसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार 174 यात्रियों में 150 इजराइली थे।
दुनिया भर से मिल रही शाबाशी
कैप्टन स्मित की इस जांबाजी की गूंज वैश्विक स्तर पर भी सुनाई दे रही है। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को सलाम करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित की वजह से एक बड़ी त्रासदी टल गई। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित के अदम्य साहस और जज्बे की जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़िए..
मुंबई के लड़के पर गर्व: 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट स्मित मछार के लिए उठी अशोक चक्र की मांग
फ्लाईदुबई उड़ान FZ1073 साजिश मामला: यूएई ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के विमान को हाईजैक कर सऊदी अरब की ओर मोड़ा...150 यात्री सवार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए दिए जाने वाले रणनीतिक इस्तीफों पर रोक और दसवीं अनुसूची में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग को नोटिस जारी किया है।
देशभर के रिहायशी इलाकों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी राजधानियों के नगर निगमों से 6 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। भोपाल नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के I4C की इकाई NCTAEU ने व्हाट्सएप वेब के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। जानें कैसे हो सकता है अकाउंट का दुरुपयोग, किन कंप्यूटरों से बचें और क्या सावधानियां बरतें।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए जनवरी 2027 से 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने का फैसला किया है। जानें 'भरोसा' योजना की पात्रता, लाभ और कैबिनेट के इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से गरीबी के स्थायी खात्मे के लिए सरकार का रोडमैप साझा किया। जानिए कैसे कल्याणकारी योजनाओं, मुद्रा लोन और डिजिटल पहुंच के जरिए गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। जानें क्यों कोलकाता के मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता और कैसे होगा लंबित अपीलों का निपटारा।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सेशन जज को फटकार लगाते हुए ‘बाहुबली’ की तरह बर्ताव न करने को कहा। जानें पूरा मामला, BNSS और CrPC की धाराओं पर कोर्ट की टिप्पणी और रोहतास एसपी पर लगे 1 रुपये जुर्माने से जुड़ी पूरी खबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया है। इस दौरान पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने उत्तराखंड के धारचूला और नेपाल के दार्चुला को जोड़ने वाले छारछुम अंतरराष्ट्रीय पुल का उद्घाटन किया, जिससे 200 किमी का सफर कम हो गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में 20 मिनट की बैठक हुई। दोनों दलों ने बातचीत को सकारात्मक बताया और मंगलवार को अगली बैठक की घोषणा की।
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इरफान सिराज पाडो की सजा निलंबित कर देश भर को चौंका दिया है। कोर्ट ने आरोपी को मेडिकल आधार पर जमानत दी है। दोषी करीब 18 साल से जेल में बंद है।