तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं।

सभी यात्रियों की जान बचाना असाधारण वीरता की मिसाल
पड़ोसियों ने जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं। संकट के समय दिखाई गई अद्वितीय धैर्यशीलता को देखते हुए इंटरनेट पर लोगों ने भारत सरकार से कैप्टन स्मित को शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में इतने लोगों की जान बचाना असाधारण वीरता की मिसाल है।
मुंबई में खुशी की लहर
कैप्टन स्मित के गृह नगर मुंबई के घाटकोपर और तिलक नगर इलाकों में स्थानीय निवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उन्हें अपने इलाके के बेटे पर गर्व है। उनके स्कूल, एमडी भाटिया स्कूल, के पूर्व सहपाठियों और पड़ोसियों ने उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
पुराना पॉडकास्ट हुआ वायरल
हादसे के बाद कैप्टन स्मित का 2025 का एक पुराना पॉडकास्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने उड़ानों के दौरान मेडिकल इमरजेंसी पर चर्चा करते हुए कहा था- जब हम आसमान में होते हैं और कुछ अनहोनी हो जाए, तो आपको कौन बचाएगा। आप किस्मत वाले होंगे अगर विमान में कोई डॉक्टर मौजूद हो। इस बयान के दोबारा सामने आने के बाद लोगों ने उड़ानों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया है।
कैप्टन स्मित की सेहत में हो रहा सुधार
यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कैप्टन स्मित की सेहत में सुधार हो रहा है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। इस अपडेट के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही, कैप्टन की पूर्व एयरलाइन ने भी उनके सम्मान में एक विशेष संदेश जारी किया है। एयरलाइन ने उनके फैसले और सूझबूझ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साहसिक कदम ने अनगिनत परिवारों को उजड़ने से बचा लिया।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार तड़के एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन स्थित एक निजी फार्मास्युटिकल यूनिट में बॉयलर फटने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी का भारी प्रदर्शन। शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी ने किया समर्थन।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पूर्व सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज और योगेंद्र यादव समेत 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानिए पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन से नाम आगे हैं।
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने चिनाब और अंजी ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि और USBRL प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें।
भारत चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगे। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 20 राज्यों में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा।
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं।
देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर राजधानी नई दिल्ली स्थित राजघाट पर राजकीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां देश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने पहुंचकर बापू को पुष्प अर्पित किए।
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह