भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। थॉमसन का कहना है कि जब ज्ञानेश कुमार आईएएस अधिकारी थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
पॉलिसी बेचते समय मुस्कुराते चेहरों के साथ कैशलेस इलाज और झटपट दावों का प्रलोभन देने वाली बीमा कंपनियों की असलियत क्लेम के वक्त सामने आ रही हैं। नियम-शर्तों की बारीक लाइनों का जाल बुनकर आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने और उनके दावों को खारिज करने की मनमानी का यह खेल अब बड़ी समस्या बन चुका है।






















