देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में अब जंगली जानवर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। यह हम नहीं, बल्कि वन विभाग के जिम्मेदारों ने खुद लिखित जवाब में स्वीकारा है। दरअसल, जनवरी 2025 से फरवरी-2026 तक यानी 14 माह में 149 तेंदुओं की मौत हो गई है।
बोत्सवाना से आज यानी शनिवार को विशेष विमान के जरिए चीते ग्वालियर एयरबेस पहुंचे। यहां से तीन वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें कूनो के लिए रवाना किया गया। बोत्सवाना से पहले 8 चीते (6 मादा, 2 नर) आने थे, जबकि अब 9 चीते (6 मादा, 3 नर) भारत लाएग गए हैं।














