देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में अब जंगली जानवर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। यह हम नहीं, बल्कि वन विभाग के जिम्मेदारों ने खुद लिखित जवाब में स्वीकारा है। दरअसल, जनवरी 2025 से फरवरी-2026 तक यानी 14 माह में 149 तेंदुओं की मौत हो गई है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में अब जंगली जानवर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। यह हम नहीं, बल्कि वन विभाग के जिम्मेदारों ने खुद लिखित जवाब में स्वीकारा है। दरअसल, जनवरी 2025 से फरवरी-2026 तक यानी 14 माह में 149 तेंदुओं की मौत हो गई है। इन मौतों में सबसे बड़ा कारण सड़क हादसे रहे हैं। कुल मौतों में 31 प्रतिशत तेंदुओं की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई, जिनमें 19 मौतें हाईवे पर हुईं। वहीं 24 फीसदी मौतें प्राकृतिक कारण और उम्र के चलते हुईं, जबकि 21 प्रतिशत मामले आपसी संघर्ष के रहे। यह चौंकाने वाले आकड़े आरटीआई के जवाब में सामने आए हैं। इसके अलावा शिकार (पोचिंग) और प्रतिशोध में की गई हत्याएं 14 प्रतिशत मामलों में सामने आई हैं। 8 तेंदुओं की मौत करंट लगने से हुई, जबकि 2 शिकार के फंदों में फंसकर मारे गए।
मौत ने बढ़ाई टेंशन
करीब 9 प्रतिशत मामलों में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। स्टेटस आॅफ लेपर्ड्स इन इंडिया 2022 रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा 3,907 तेंदुए हैं। इसके बावजूद लगातार हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने मध्यप्रदेश 14 माह में इतनी बड़ी संख्या में तेंदुओं की मौत पर चिंता जताई। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए हैं।
रोडमैप तैयार किया
वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुओं की मौत कम करने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। नई सड़कों पर एनिमल पासेज, साइन बोर्ड और नियमित पेट्रोलिंग जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही सड़कों के पास जल स्रोत बनाने से बचने की सलाह दी जा रही है, ताकि हादसों का खतरा कम हो।
15 माह में 64 बाघों की भी हो चुकी मौत
इधर, मध्यप्रदेश में बीते 15 महीनों के दौरान 64 बाघों की मौत दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय बन गई है। इनमें से 16 बाघों की मौत करंट लगने से हुई है। दरअसल, जंगलों से निकलकर बाघ गांव और खेतों की ओर पहुंच रहे हैं, जहां फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली वाले तार उनके लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मंडला और जबलपुर संभाग में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।