भारतीय सिनेमा में धर्म और तकनीक का एक नया इतिहास रचते हुए नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रामानंद सागर के पौराणिक दौर से आगे बढ़कर इस महागाथा को हॉलीवुड स्तर के कैनवास पर उतारा गया है, जो दर्शकों को अपनी भव्यता से पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छिंदवाड़ा जिले के तामिया का रहने वाला मौलाना मजरत महमूद मकसूद, जो लंबे समय से फरार चल रहा था, बीती देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आज यानी बुधवार को बताया कि एक वकील की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ममता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
आज वट सावित्री अमावस्या और शनि जयंती का विशेष संयोग बना, जिससे प्रदेशभर में सुबह से ही धार्मिक माहौल रहा। इस दुर्लभ अवसर पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने जहां पति की दीघार्यु के लिए वट वृक्ष की पूजा की। वहीं भक्तों ने शनिदेव की आराधना कर कष्टों से मुक्ति की कामना की।
न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने कहा-इसीलिए हिंदू धर्म को जीवन जीने का तरीका कहा जाता है। किसी हिंदू के लिए मंदिर जाना या कोई अनुष्ठान करना अनिवार्य नहीं है, ताकि वह हिंदू बना रहे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कर्मकांडों का पालन करना जरूरी नहीं है और किसी की आस्था के रास्ते में कोई बाधा नहीं डाल सकता।
महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक चेतना की सबसे गहन और अर्थपूर्ण अभिव्यक्तियों में से एक है। यह तिथि शिव और शक्ति के कॉस्मिक मिलन, शिव के तांडव और उस महाक्षण की स्मृति से जुड़ी है जब शिव ने हलाहल विष का पान कर सृष्टि को विनाश से बचाया और नीलकंठ कहलाए।




















