मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू (इंदौर) में ₹85 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जानें महूगांव को नगर पालिका का दर्जा, 100 बिस्तरों का नया अस्पताल और भगोरिया उत्सव को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में।
पीएम मोदी दिल्ली में एल. मुरुगन के निवास पर पोंगल उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने गौ सेवा की और तमिल संस्कृति को वैश्विक धरोहर बताते हुए प्रकृति संरक्षण व किसानों के महत्व पर जोर दिया।
उज्जैन के श्रीमहाकाल महालोक में 14 से 18 जनवरी तक भव्य 'श्रीमहाकाल महोत्सव' का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ। जानें पूरा कार्यक्रम और कलाकारों की लिस्ट।
मध्यप्रदेश के धार जिले की भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए हिंदू समाज संकल्पित है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज दो मंगलवार ही शेष हैं और दो ही सत्याग्रह होना है। इसके बाद 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखे जाने के विरोध में भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने 2 नंबर स्टॉप पर प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा, मस्जिद बाबर के नाम पर बर्दाश्त नहीं।
मध्यप्रदेश में वंदे मातरम के 150वें स्मरणोत्सव का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित करते हुए ऐतिहासिक समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम के इतिहास और महत्व पर आधारित विशेष पत्रिका का विमोचन किया गया।
ट्रंप के टैरिफ और वैश्विक चुनौतियों का भारत के निर्यात पर कोई असर नहीं होगा। सकारात्मक वृद्धि ही सामने आएगी। वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर) के बीच देश के वस्तु और सेवा निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को 'जीएसटी बचत उत्सव' में यह बात कही।
इस बार दीपोत्सव 5 के बजाय 6 दिनों का होगा! जानें धनतेरस (18-19 अक्टूबर), छोटी दिवाली (19 अक्टूबर), दीपावली (20 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा और भाई दूज (23 अक्टूबर) की पूरी जानकारी।
दीपावली केवल एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि यह पाँच दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव है, जिसका आरंभ धनतेरस से होता है और समापन भाई दूज पर होता है।
जहां देशभर में दशहरे पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, वहीं सतना जिले के कोठी कस्बे में रावण पूजन की अनूठी परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस वर्ष भी कोठी में भक्तों ने रावण की पूजा-अर्चना कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। साथ ही राम-रावण लीला, विजय जुलूस और जगह-जगह भंडारों से पूरा नगर रामभक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया।






















