सतना जिले में सीएम हेल्पलाइन के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उचेहरा वनपरिक्षेत्र के गोबरांव गांव से अवैध पेड़ कटाई की शिकायत को गंभीर मानकर वन विभाग ने जांच दल भेजा, लेकिन मौके पर पहुंचने पर शिकायत का मकसद ही बदल गया।
पन्ना टाइगर रिजर्व की गुमानगंज बीट में अवैध कटाई रोकने पहुंचे बीट गार्ड और सुरक्षा श्रमिक पर तस्करों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने FIR दर्ज की
भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने के लिए काटे जा रहे 7871 पेड़ों पर NGT ने 8 जनवरी तक रोक लगा दी है। जानें NHAI का 81 हजार पौधे लगाने का प्लान और विरोध प्रदर्शन के कारण।
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस विधायकों ने सिंगरौली जिले के जंगल में पेड़ों की कटाई का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया। जहां प्रदेश के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार इसका सही जवाब तक नहीं दे पाए। भाजपा और कांग्रेस विधायकों में बहस शुरू हो गई, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
सतना जिले में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बिना एनओसी के विद्युत विभाग द्वारा पोल गाड़े जा रहे हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सौ से ज्यादा पेड़ों की कटाई से क्षेत्र में नाराजगी है। पत्राचार तक सीमित पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल।
रीवा से गुजरने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण में करीब 8 हजार पुराने पेड़ काटे गए। एजेंसियों ने 10 गुना पौधे लगाने का दावा किया लेकिन मौके पर पौधे नदारद हैं। आरटीआई से फर्जीवाड़ा उजागर हुआ और पीएम-सीएम से शिकायत की गई है।
रीवा संभाग में 53 हजार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है, जिसमें से 20 हजार हेक्टेयर पर शासन ने वनाधिकार पट्टे दे दिए हैं। सिंगरौली में सर्वाधिक कब्जे की स्थिति है। माफिया जंगल काटकर खेत बना रहे हैं, जिससे वन रकबा लगातार घटता जा रहा है। वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।



















