ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
जिला अस्पताल के एनआरसी में 2012-13 से पुरुष केयरटेकरों की तैनाती पर सवाल उठे हैं। महिला कर्मियों की नियुक्ति संबंधी गाइडलाइन और पुराने आदेशों के बावजूद व्यवस्था नहीं बदली, अब कार्रवाई की उम्मीद।
सतना जिले में 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। संजीवनी क्लीनिक, टीकाकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन बाधित रहा, जबकि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
सतना के मझगवां वनक्षेत्र स्थित देवलहा बीट में भीषण आग भड़क उठी। तेज लपटों में दो वनकर्मी झुलस गए। लेंटाना झाड़ियों से आग तेजी से फैली, कई हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।
विशाखापत्तनम में INS डेगा पर तैनात नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मोनिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए। डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।
थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर सेंटर में फायरिंग कर 34 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 22 बच्चे शामिल हैं। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राम निरंजन नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कार निकालने जैसे मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दबंगों ने एक बैंककर्मी और उनकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में फैली जलजनित बीमारी ने अब गंभीर रूप ले लिया है। स्वास्थ्य प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इसे महामारी घोषित कर दिया। इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है।
पन्ना टाइगर रिजर्व की गुमानगंज बीट में अवैध कटाई रोकने पहुंचे बीट गार्ड और सुरक्षा श्रमिक पर तस्करों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने FIR दर्ज की
दुष्कर्मी नारायण साईं पर गुजरात में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सूरज की लाजपोर जेल में नारायण साईं की कोठरी से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसको लेकर उसके खिलाफ जेल प्रशासन ने सचिन पुलिस स्टेशन में नई शिकायत दर्ज कराई है।






















