कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा-वे नेहरू को लोकतंत्र के संस्थापक मानते हैं, लेकिन अंधभक्त नहीं हैं।
शशि थरूर ने 'देशहित' में काम करने को लेकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, किसी पार्टी का नहीं।














