दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 पर सुरक्षा में बड़ी चूक। यूपी नंबर की कार बैरियर तोड़कर परिसर में घुसी, नकाबपोश शख्स गुलदस्ता रख फरार। बम की धमकियों के बीच हुई इस घटना से मचा हड़कंप।
इंदौर सराफा व्यापारियों ने चोरी रोकने के लिए चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों से लेन-देन न करने का फैसला लिया है। जानें क्या है नकाब, हिजाब और मास्क को लेकर नया नियम।
रीवा जिले के लालगांव चौकी क्षेत्र के पनियारी घाट में देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर विद्युत विभाग के ठेकेदार से नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। मारपीट में ठेकेदार घायल हो गया। स्थानीय लोग मार्ग को अपराधियों का अड्डा बताते हुए पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
भोपाल के मिसरोद स्थित कैफे में मंगलवार शाम हुई तोड़फोड़ की घटना आपसी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। 20 से अधिक हथियारों से लैस नकाबपोश हमलावरों ने चंद पलों में कैफे में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और भाग निकले। पुलिस ने तीन संदिग्धों को नामजद कर जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश में तीन थानों की टीमें लगाई गई हैं।
अपनी बेबाक बोली के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा के सांसद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में बाल अधिकारों के गंभीर उल्लंघन और सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जमकर धोया। 80वें यूएनजीए सत्र में बोलते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का बचाव करते हुए इसे नागरिकों, खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए वैध और जरूरी करार दिया।
भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर लताड़ लगाई। भारत ने कहा कि पाकिस्तान सबसे पहले अवैध कब्जे वाले क्षेत्र पीओके को खाली करे।
कर्नाटक में देसी पिस्तौल और चाकुओं से लैस तीन नकाबपोश बदमाशों ने विजयपुरा में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में कथित तौर पर लूटपाट की। उन्होंने कर्मचारियों को बांधकर 20 करोड़ से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। दरअसल, कर्नाटक के विजयपुरा जिले में दिनदहाड़े लुटेरों ने भारतीय स्टेट बैंक पर धावा बोल दिया।
सतना शहर की पॉश कॉलोनी चाणक्यपुरी में व्यापारी भागवत गुप्ता के घर पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के पीछे विवादित जमीन के पुराने केस और गैंग के बदले की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में पांचों आरोपी कैद हुए। एफएसएल टीम जांच में जुटी।




















