भारत से हर साल लाखों लोग अपनी नागरिकता छोड़ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया कि पिछले पांच सालों में 9 लाख से ज्यादा भारतीयों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी है। 2022 से हर साल यह संख्या 2 लाख से ऊपर पहुंच गई है।
कनाडा अपनी नागरिकता से जुड़ी बाय डीसेंट (वंशानुगत नागरिकता) कानून में बदलाव की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा चुका है। संसद में पेश विधेयक सी-3 को अब मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद यह कानून लागू होने के एक कदम और करीब पहुंच गया है।
बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अब आधार कार्ड को भी नागरिकता साबित करने वाले 11 दस्तावेजों के अलावा 12वें दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है और चुनाव आयोग इसकी जांच कर सकता है।















