चित्रकूट की पवित्र तपोस्थली गुप्त गोदावरी इन दिनों तनाव और हिंसा के साये में है। बीते 72 घंटों में यहां तीन बड़ी मारपीट की घटनाएं हुईं, जिनमें पुजारी और स्थानीय लोग घायल हुए, मगर पुलिस कार्रवाई अब तक शून्य है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद होने के बावजूद प्रशासन और नगर परिषद के जिम्मेदार मौन हैं। श्रद्धालु और पुजारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, जबकि धार्मिक स्थल की गरिमा दांव पर है।
ब्योहारी के ग्राम जमोड़ी में नाला बंद होने से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। राजस्व अधिकारियों के आदेश के बावजूद अब तक नाला नहीं खोला गया, जिससे किसान प्रशासनिक लापरवाही से त्रस्त हैं।
सिंगरौली में ट्रेलर व हाइवा के कहर से सड़क हादसे बढ़े। प्रशासन और RTO की लापरवाही से जनता का गुस्सा उबाल पर। दोपहिया चालकों पर ही कार्रवाई क्यों?















