भोपाल फार्मेसी काउंसिल परिसर में मारपीट के वायरल वीडियो पर पुलिस ने अध्यक्ष संजय जैन समेत अन्य पर FIR दर्ज की है। वहीं, पीड़ित तुषार सोनारे पर भी शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज हुआ। विवाद सर्टिफिकेट पर डिजिटल साइन को लेकर था। पूरी खबर और दोनों पक्षों के आरोप जानिए।
पन्ना जिले में वर्षों से चले आ रहे वन और राजस्व विभाग के सीमा विवाद को लेकर विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा में सशक्त आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग विकास कार्यों में अड़ंगा डाल रहा है जिससे ग्रामीण जनता, स्कूल-कॉलेज और सड़क परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
कोठी नगर पंचायत में उपयंत्री प्रियंवदा सिंह की कार्यशैली के खिलाफ 9 पार्षद लामबंद हो गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राज्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि या तो उपयंत्री को हटाया जाए या फिर वे पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा स्वीकार करें। उपयंत्री पर कार्य में मनमानी और पार्षदों के स्वीकृत कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में अवैध पार्किंग की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है, जिससे मरीजों को भर्ती कराने में देरी हो रही है और एम्बुलेंस जाम में फंस रही हैं। ठेकेदार और अस्पताल प्रशासन के बीच खींचतान, वैध पार्किंग के बावजूद मनमानी खड़ी गाड़ियां और ट्रामा सेंटर तक पहुंचने में हो रही परेशानी अस्पताल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
मध्य प्रदेश के कटनी में अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला। 2 डिप्टी रेंजर, 3 वनरक्षक घायल। गुना के बाद कटनी में बढ़ा बवाल। 5 पर मामला दर्ज,

















