रीवा के करहिया में बिना पंचायत अनुमति 7 मंजिला भवन निर्माण और सरकारी जमीन कब्जे का मामला सामने आया। हाईटेंशन लाइन के बीच बन रही इमारत से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
महाराष्ट्र के पालघर में चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट की इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। जहां 15 लोगों की मौत हो गई। गई गंभीर रूप से घायल हैं, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एनडीआरएफ के मुताबिक, बचाव कार्य चल रहा है।
सतना शहर के वार्ड क्रमांक 10 में बनी सीमेंटेड सड़क मात्र 7-8 महीनों में दरक गई। गुणवत्ता विहीन निर्माण को लेकर सवाल उठे हैं। जिम्मेदारों ने लापरवाही छिपाने के लिए दरारों पर सीमेंट का लेप भरवाया, पर सड़क की मजबूती अब संदेह में है।
भोपाल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सनसनीखेज धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के करीबी माने जाने वाले बिल्डर राजेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं.
















