मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर में दर्दनाक हादसा। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले में शामिल वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। 70 वर्षीय बुजुर्ग साहब सिंह के दोनों पैर कटे, 6 अन्य घायल। विस्तृत रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई की जानकारी।
भितरिया ग्राम के वन विभाग की पहाड़ियों पर अवनी परिधि माइनिंग एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिली खनन लीज के विरोध में किसानों ने लवकुशनगर तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू किया। किसानों का आरोप है कि खनन से लाखों पेड़ कटेंगे और पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा। वहीं, राजस्व विभाग और वन विभाग पर मिलीभगत कर जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
नवरात्रि शुरू होते ही दशहरा नजदीक आने के साथ ही देशभर में रामलीला की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। मंचन के लिए पात्रों का चयन भी हो चुका है, लेकिन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी का किरदार देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है।
लवकुशनगर क्षेत्र के भितारिया व भड़ार गांव के किसानों ने अविनि परिधि ग्रेनाइट कंपनी पर जबरन जमीन अधिग्रहण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन मामूली मुआवजे पर उपजाऊ कृषि भूमि कंपनी को सौंप रहा है। विरोध जताते हुए किसानों ने भू-अर्जन रोकने की मांग की और चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा।
लवकुशनगर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से मालती पाल की मौत हो गई। पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब उनके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर एनके सरकार पर एफआईआर की मांग की।


















