आज यानी बुधवार को खेल और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने समन्वय भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां सहकारी बैंकों की खराब आर्थिक हालत के लिए कमलनाथ सरकार पर ठीकरा फोड़ते कहा- 15 महीने की कांग्रेस की सरकार में फर्जी किसान कर्जमाफी के कारण को-आपरेटिव बैंकों की हालत खराब हुई है।
सतना जिले में कोदो की रोटी खाने के बाद दो परिवारों के सात लोग अचानक बीमार हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग कोमा में जाने पर वेंटिलेटर तक पहुंच गया। चिकित्सकों ने बताया कि लंबे समय तक रखे या फंगस लगे कोदो में मौजूद टॉक्सिन गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा करता है। दोनों परिवारों के रोगियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
रीवा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोर को कुत्ते ने काटा और समय पर रैबीज वैक्सीन लगवाने के बावजूद रैबीज फैल गया। मासूम की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उपचार से इनकार कर दिया। सिरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन पर उठे सवालों ने जनस्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
मदार्खेड़ी ओवरब्रिज की हालत खतरनाक, सरिए बाहर निकले, मरम्मत पर ध्यान नहीं
















