अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था कि रिस्ट्रेनिंग आर्डर की जरूरत है।

एक बार फिर इटली की पीएम पर निशाना साधा
ताजा पोस्ट चल रही जुबानी जंग के बीच आया
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था कि रिस्ट्रेनिंग आर्डर की जरूरत है। इस तस्वीर में ट्रंप मेलोनी के सामने खड़े हैं और मेलोनी मुस्कुराते हुए उनकी ओर देख रही हैं। ट्रंप का ये ताजा पोस्ट उनकी मेलोनी संग चल रही जुबानी जंग के बीच आया है। दोनों के बीच सोशल मीडिया जंग पिछले महीने जी-7 समिट के बाद शुरू हुई थी और इस हफ्ते होने वाले नाटो समिट के मद्देनजर अब तक जारी है।
दावा-फोटो के लिए मिन्नतें कीं
दोनों के बीच ये बवाल तब शुरू हुआ, जब जी-7 समिट के बाद ट्रंप ने मेलोनी के बारे में टिप्पणी की। ट्रंप ने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री बार-बार उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कह रही थी और संकेत दिया कि वह उनके साथ दिखने के लिए काफी उत्सुक थीं। ट्रंप ने यह भी कहा कि मेलोनी ने फोटो के लिए उनसे मिन्नतें कीं।
मच गया राजनीतिक बवाल
साथ ही ये भी इशारा किया कि वह उनसे बातचीत करके खुश थीं। ट्रंप की इन टिप्पणियों से इटली में राजनीतिक बवाल मच गया और मेलोनी के सांसद उनसे सवाल जवाब करने लगे। मेलोनी ने ट्रंप के इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि न तो मैं और न ही इटली कभी गिड़गिड़ाते हैं।
विवाद नहीं बढ़ाना चाहतीं आगे
इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अपनी विदेश नीति इटली के राष्ट्रीय हितों के आधार पर तय करती है, न कि व्यक्तिगत राजनीतिक कारणों से। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह इस विवाद को और आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं, क्योंकि पश्चिमी सहयोगियों के बीच आपसी सहयोग बनाए रखना उनके लिए ज्यादा मायने रखता है।
पहले हुआ विवाद चर्चा का विषय
ट्रंप का ये पोस्ट नाटो नेताओं की बैठक से ठीक पहले आया है, जहां इन दोनों नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हालांकि दोनों ही नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कभी इस पर कुछ नहीं बोला है। हाल के हफ्तों में ये दूसरी बार है जब ट्रंप ने इटेलियन प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। इसी के चलते एक बड़े अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन से पहले उनके बीच हुआ सोशल मीडिया विवाद चर्चा का विषय बन गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है। जानिए पहलगाम हमले के बाद से जारी इस हवाई विवाद और इसके प्रभाव के बारे में।
बांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं। यह बांग्लादेश में 35 साल बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें मुकाबला हो रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से अडियाला जेल में पत्नी बुशरा बीबी और बहन नोरीन नियाजी ने मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश, अस्पताल भेजने के निर्देश और शहबाज सरकार के रुख की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में हालिया तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि तारिक रहमान का भारत दौरा यादगार हो। जानिए दोनों देशों के बीच शेख हसीना के प्रत्यर्पण और अन्य मुद्दों पर क्या है ताजा स्थिति।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरानी सेना द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के आरोप के बाद ईरान पर सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेनदेन पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देते हुए 'सेव अमेरिका एक्ट' को पास करने की अपील की है। जानिए इस विधेयक के नियम, विवाद और इससे जुड़ी सभी खास बातें।
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजने और परिवार से मिलने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी विस्तार से रिपोर्ट।
फिलीपींस के एक स्कूल में गोलीबारी हो गई। हमलावर कोई और नहीं, बल्कि स्कूल में ही पढ़ने वाला एक हाई स्कूल का छात्र था। वह कैंपस में दो बंदूकें लेकर घुस आया और लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और हमलावर ने भी खुदकुशी कर ली।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ चार दिवसीय नेपाल यात्रा पर हैं। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें नेपाली सेना के 'मानद जनरल' की मानद रैंक से सम्मानित किया। जानिए इस ऐतिहासिक परंपरा और द्विपक्षीय बैठकों से जुड़ी पूरी जानकारी।
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन के क्रीवी रिह स्थित आर्सेलरमित्तल स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल से बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। कीव में भी कई जगहों को निशाना बनाया गया है।