सिंगरौली में जनजातीय कार्य विभाग के स्थापना प्रभारी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी वेतन वृद्धि और एरियर भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा था।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन की लगातार कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने जनजातीय कार्य विभाग सिंगरौली में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कर्मचारी शिकायतकर्ता से वेतन वृद्धि एवं एरियर राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा द्वारा यह ट्रैप कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता श्रवण तिवारी 46 वर्ष निवासी ग्राम नौढ़िया वीरान पोस्ट एवं थाना जियावन ने 25 मई को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना देवसर में भृत्य पद पर 2 मार्च 2020 से कार्यरत है। वर्ष 2024 से 2026 तक उसकी वेतन वृद्धि लंबित थी और संबंधित एरियर राशि भी नहीं मिली थी। इस संबंध में जब उसने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिंगरौली के कार्यालय में पदस्थ बाबू एवं स्थापना प्रभारी मुन्नालाल वर्मा से संपर्क किया तो आरोपी ने वेतन वृद्धि लगाने तथा एरियर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश पर मामले का सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए और आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की। शुक्रवार 29 मई को गठित विशेष टीम ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिंगरौली स्थित कार्यालय में जाल बिछाया। निर्धारित योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपी के पास पहुंचा और रिश्वत की राशि के रूप में 5 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी मुन्नालाल वर्मा ने राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र शासकीय गवाहों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। आरोपी से पूछताछ के साथ आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक एसआर मरावी एवं निरीक्षक संदीप भदौरिया ने किया। कार्रवाई में दो स्वतंत्र शासकीय गवाहों सहित 12 सदस्यीय लोकायुक्त टीम शामिल रही। टीम ने पूरे घटनाक्रम को नियमानुसार संपन्न करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह