अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे पुतिन से पूछेंगे कि क्या रूस ईरान को अमेरिकी ठिकानों पर हमले में मदद कर रहा है। जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का बयान, ईरान और वेनेजुएला को लेकर भी दिए बड़े संकेत।

जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप
पता लगाएंगे क्या रूस कर रहा ईरान की मदद
वाशिंगटन डीसी | स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बात की जानकारी लेंगे कि क्या रूस ईरान को पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए मदद कर रहा है। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस ईरान को सैटेलाइट सर्विलांस से जुड़ी अहम जानकारी देकर सहयोग कर रहा है।
“सच्चाई का पता लगाएंगे”
मीडिया के सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा, “ है। मैं इस बारे में पुतिन से पूछूंगा। हम सच्चाई जान लेंगे।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर ऐसा कुछ हुआ भी है तो इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है, क्योंकि अमेरिका पहले ही स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है।
वेनेजुएला को रूसी मदद का जिक्र
ट्रंप ने इस दौरान वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि रूस ने वहां भी भारी मात्रा में सैन्य उपकरण भेजे थे, लेकिन उसका कोई खास परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा, “वेनेजुएला के पास रूसी उपकरण थे, लेकिन उससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ा।”
ईरान की सैन्य क्षमता पर सवाल
ट्रंप ने दावा किया कि यदि रूस ईरान की मदद कर भी रहा है, तो भी इसका प्रभाव सीमित ही रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के पास मजबूत सेना, वायु सेना या नौसेना जैसी क्षमता नहीं है, इसलिए वह अमेरिका के सामने टिक नहीं सकता। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि रूस बड़े स्तर पर इस तरह की मदद कर रहा होगा।
“ईरान बातचीत के लिए तैयार”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए उत्सुक है। उनके अनुसार, अमेरिका के दबाव के कारण ईरान वार्ता की पहल कर रहा है और प्रतिनिधियों के माध्यम से बैठक का अनुरोध कर चुका है। ट्रंप ने कहा कि परिस्थितियां अमेरिका के पक्ष में हैं और दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना भी बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।