मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित शाही मस्जिद पर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर डबल बेंच ने मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस स्पष्ट रुख के बाद अब नगर निगम द्वारा मस्जिद के निर्धारित हिस्से को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद अब मस्जिद प्रबंधन खुद ही एक हिस्से को गिराने का काम कर रहा है।
प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले ही उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को जब नगर निगम का अमला और प्रशासनिक दल मस्जिद को गिराने के लिए मौके पर पहुंचा, तो वहां कुछ समय के लिए तनाव और विवाद की स्थिति बन गई थी। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को भी तैनात करना पड़ा।
शाही मस्जिद समिति की तरफ से इस पूरी कार्रवाई के खिलाफ इंदौर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उज्जैन जिला प्रशासन और शाही मस्जिद प्रबंधक के वकीलों ने आपसी बातचीत से मामले का हल निकालते हुए एक समझौता कर लिया।
9 फीट की बजाय 3 फीट का डिमोलिशन
पहले जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा शाही मस्जिद के 9 फीट हिस्से को तोड़े जाने की योजना थी। हालांकि, कोर्ट के समक्ष दोनों पक्षों की सहमति से इसे घटाकर केवल 3 फीट किए जाने पर समझौता हुआ।
दुकानें और मुआवजा
समझौते के तहत यह भी तय हुआ कि मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को भी मस्जिद प्रबंधन खुद ही हटाएगा। इसके बदले जिला प्रशासन और नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि इन तोड़ी गई दुकानों को दूसरी जगह बनाकर दिया जाएगा और अतिक्रमण हटाने में हुए कुल खर्च का मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।
रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह