प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हो रहे 'सेवा से संकल्प अभियान' के तहत मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन में ऐतिहासिक दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार शाम 7 बजे शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों और अलौकिक 'श्री महाकाल लोक' में एक साथ 25 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। इस भव्य आयोजन के जरिए उज्जैन विश्व स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।
जनभागीदारी से आयोजित होने वाले इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजन में करीब 25 हजार वॉलेंटियर्स अपनी सेवाएं देंगे। दीप प्रज्वलन के लिए लगभग 45 हजार लीटर खाद्य तेल और एक हजार किलो कपूर की व्यवस्था की गई है। रुई की बत्तियों में कपूर का उपयोग किया जाएगा ताकि दीपक तुरंत और आसानी से प्रज्वलित हो सकें। इसके अलावा, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 53 हजार मोमबत्तियां और 10 हजार माचिस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिप्रा नदी के किनारे के संपूर्ण क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टरों और 250 सब-सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कुल मिलाकर 11 हजार से अधिक ब्लॉक बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीपक सजाए जाएंगे। सुरक्षा और सुगमता के लिए केदारेश्वर घाट से दत्त अखाड़ा, गुरु नानक घाट, सुनहरी घाट, रामघाट, नरसिंह घाट ब्रिज, कर्कराज मंदिर, माली कैफे, भूखी माता से लेकर लालपुल और गऊघाट तक के क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
कार्तिक मेला ग्राउंड में लगभग 7 लाख दीपों की मदद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक आकृति तैयार करने की विशेष तैयारी की गई है। वहीं, मौसम की अनिश्चितता और बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। दीपों के ब्लॉकों को भीगने से बचाने के लिए करीब 13 हजार फाइबर शीट मंगाई गई हैं, जिन्हें बारिश होने पर वॉलेंटियर्स तुरंत ढक देंगे।
यह दीपोत्सव उज्जैन को वैश्विक पटल पर एक बार फिर चमक बिखेरने का मौका दे रहा है। वर्तमान में दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड अयोध्या के नाम दर्ज है, जहां 26 लाख 17 हजार 215 दीपक एक साथ प्रज्वलित किए गए थे। उज्जैन 25 लाख से अधिक दीप जलाकर इस रिकॉर्ड को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। गौरलतब है कि इससे पहले महाशिवरात्रि 2023 में उज्जैन में 18 लाख 82 हजार 229 दीप जलाए जा चुके हैं।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह