यूक्रेन ने मॉस्को के कपोटन्या जिले स्थित ऑयल रिफाइनरी पर बड़ा ड्रोन हमला किया। स्टोरेज टैंक में हुए जोरदार धमाके और आग का पूरा विवरण यहाँ पढ़ें।

मॉस्को। स्टार समाचार वेब
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूक्रेन ने मॉस्को के कपोटन्या जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया है। यह रिफाइनरी मॉस्को शहर की सबसे प्रमुख फ्यूल-प्रोसेसिंग इकाइयों में से एक मानी जाती है, जिस पर हुए इस हमले ने रूस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक यूक्रेनी अटैक ड्रोन सीधे रिफाइनरी के फ्यूल स्टोरेज टैंक से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंक का भारी-भरकम मेटल कवर सैकड़ों फीट हवा में उछल गया। धमाके के तुरंत बाद रिफाइनरी से आग की लपटें और घने काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया, जिसे काफी दूर से भी देखा जा सकता था।
इस हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धमाके की गूंज और आग का गोला काफी दूर तक महसूस किया गया। फिलहाल, आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। कपोटन्या इलाके में धुएं के गुबार के कारण स्थानीय लोगों में भारी दहशत देखी गई है। यूक्रेन द्वारा मॉस्को के इतने करीब की सुरक्षा घेरे में सेंध लगाकर इस तरह का हमला करना सैन्य दृष्टि से एक बड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।