अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव: राष्ट्रपति ट्रम्प की कड़ी चेतावनी और CENTCOM द्वारा ईरान के 10 ठिकानों पर हमले के बाद के ताजा हालात। पूरी अपडेट पढ़ें।

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर पहुंचा
ट्रम्प ने दी अस्तित्व मिटाने की चेतावनी
सीजफायर समझौता पटरी से उतरा!
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य गतिरोध ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान का रवैया नहीं बदला, तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। ट्रम्प ने संकेत दिए कि अमेरिका अब और संयम नहीं बरतेगा और उस सैन्य अभियान को पूरा करने की ओर बढ़ सकता है, जिसे पहले बहुत सफलतापूर्वक शुरू किया गया था।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट के निकट स्थित ईरान के 10 प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है। यह सैन्य कार्रवाई ‘एम/टी किकु’ (M/T Kiku) नामक तेल टैंकर पर किए गए ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई है। इस हमले का वीडियो भी जारी किया गया है, जो क्षेत्र में बढ़ते सैन्य टकराव को स्पष्ट करता है।
जवाबी कार्रवाई में, ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरानी दावों के अनुसार, कुवैत स्थित 'अली अल सलेम एयर बेस' और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 'फिफ्थ फ्लीट बेस' को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान की स्पष्ट जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
अमेरिका के हवाई हमले: शुक्रवार को अमेरिका ने करीब एक घंटे तक ईरान के मिसाइल ठिकानों, ड्रोन साइट्स और तटीय रडार केंद्रों पर हवाई हमले किए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि ईरान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद यह कार्रवाई अनिवार्य हो गई थी।
ईरान की जवाबी कार्रवाई: IRGC ने अमेरिकी हमलों के जवाब में क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है, जिससे मध्य-पूर्व में तनाव का स्तर और अधिक बढ़ गया है।
होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर हमला: ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (UKMTO) ने जानकारी दी कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। गनीमत रही कि चालक दल सुरक्षित है और किसी प्रकार का तेल रिसाव नहीं हुआ है, लेकिन जहाज का कंट्रोल रूम क्षतिग्रस्त हुआ है।
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। भारी भीड़ और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग के बजाय हेलिकॉप्टर या सैन्य विमान से ले जाने पर विचार किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही तनातनी में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। एक अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करे।
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए करीब 3 घंटे बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और ईरान की शर्तों के साथ पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।