विद्या भारती ने भोपाल में 'कौशल बोध' मास्टर ट्रेनर्स कार्यशाला संपन्न की। 75 प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स अब NEP 2020 के तहत विद्यार्थियों में कौशल संस्कृति का विस्तार करेंगे।

कौशल ही शिक्षा में परिवर्तन का मुख्य आधार: देशराज शर्मा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में आयोजित विद्या भारती की तीन दिवसीय 'कौशल बोध' (वोकेशनल एजुकेशन) मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए विद्या भारती के महामंत्री श्री देशराज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 ने शिक्षा प्रणाली में आमूलचूल बदलाव किए हैं, और इस बदलाव का मूल आधार 'कौशल' (Skill) है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में कौशल की जो कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, अब वह प्रभावी रूप से पूरी हो रही है।

पंडित सुन्दरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (PSSCIVE) में आयोजित इस कार्यशाला में देश के 11 क्षेत्रों से चयनित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से 75 राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं। ये प्रशिक्षक अब अपने-अपने प्रांतों में जाकर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे और विद्यालय स्तर तक कौशल बोध की गतिविधियों को पहुँचाकर विद्यार्थियों में 'कौशल संस्कृति' का संवर्धन करेंगे।
तीन दिवसीय कार्यशाला केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव पर केंद्रित रही। प्रतिभागियों ने 'लर्निंग बाई डूइंग' (करके सीखना) के सिद्धांत को अपनाया और कुकिंग, कारपेंटरिंग, इलेक्ट्रीशियन कार्य और गार्डनिंग, 3D प्रिंटिंग और ब्लॉक प्रिंटिंग का प्रशिक्षण लिया। विभिन्न क्षेत्रों के कर्मयोगियों के साथ सीधे संवाद और कार्य अभ्यास किया गया।
संपूर्ण प्रशिक्षण को भारतीय शिक्षा प्रणाली की 'पंचपदी अधिगम प्रक्रिया' के आधार पर तैयार किया गया था, जिसमें अधीति (ज्ञान का अर्जन), बोध (गहन समझ), अभ्यास (निरंतर प्रयास), प्रयोग (व्यावहारिक उपयोग) और प्रसार (ज्ञान का फैलाव) शामिल थे।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रम के प्रति सम्मान, आत्मनिर्भरता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना है। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए, और उन्होंने अपने क्षेत्रों में 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य करने का प्रण लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।