भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में विंध्य से किन नेताओं को जगह मिलेगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। वर्तमान में विंध्य से चार नेता टीम में हैं, जबकि सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और मैहर से कई नाम दौड़ में हैं।

चर्चाओं का बाजार गर्म, वर्तमान में चार नेता हैं पदाधिकारी
सतना, स्टार समाचार वेब
भाजपा को हाल ही में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। संघ की पृष्ठभूमि से आए विधायक हेमंत खंडेलवाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। नए अध्यक्ष के चयन के साथ ही प्रदेश की टीम को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। प्रदेश की टीम में स्थान पाने दावेदारों ने अपनी भागदौड़ भी तेज कर दी है। इस बीच भाजपा की प्रदेश टीम में विंध्य की संभावनाआें की बात करें तो माना जा रहा है कि नई टीम में भी विंध्य को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। वर्तमान टीम में विंध्य के चार नेता शामिल हैं। सीधी से शारतेन्दु तिवारी प्रदेश महामंत्री, सिंगरौली से कांतिदेव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रीवा से राजेश पांडेय प्रदेश मंत्री एवं शहडोल से मनीषा सिंह प्रदेश मंत्री वर्तमान टीम में हैं। अगर सिर्फ रीवा संभाग की बात करें तो वर्तमान टीम में यहां के 6 जिलों में से चार जिलों से एक-एक पदाधिकारी बनाए गए थे। यह अलग बात है कि इनमें से सतना से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए महापौर योगेश ताम्रकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बहरहाल आने वाले समय में जब भी प्रदेश की नई टीम का गठन होगा और उसमें विंध्य के प्रतिनिधित्व की बात होगी तो विशुद्ध जातीय समीकरण वाले विंध्य से पदाधिकारी बनाते समय क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विंध्य ने भी हमेशा दिया है भाजपा का साथ
विंध्य पिछले कुछ चुनावों से लगातार भाजपा के साथ खड़ा रहा है, पिछले विधानसभा और लोकसभा की ही बात करें तो विंध्य की 30 में से 25 विधानसभा सीटें एवं चार की चारों लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। पार्टी ने भी इसके एवज में विंध्य को डिप्टी सीएम समेत चार मंत्री दिए हैं। अब बारी संगठन की है, पिछली टीम में यहां से चार पदाधिकारी थे अब देखना यह है कि भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम में विंध्य को कितना प्रतिनिधित्व मिलता है?
सतना से चार दावेदार, महापौर का दावा सबसे मजबूत
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में सतना से किन लोगों को स्थान मिल सकता है, इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी से गर्म हो गया है। हालांकि अभी प्रदेश की टीम की घोषणा में समय है लेकिन सतना से श्री खंडेलवाल की टीम में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इन चर्चाओं में चार नाम अभी तक सामने आए हैं। इसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व महापौर योगेश ताम्रकार का नाम सबसे आगे है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ताम्रकार यदि अपनी सहमति देते हैं तो उन्हें एक बार फिर से पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके पीछे राजनीति के जानकारों का दावा है कि पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जबकि महापौर योगेश ताम्रकार इसी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। संघ की पृष्ठभूमि से आए दोनों नेताओं के बीच की बांडिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि महापौर योगेश ताम्रकार एक बार प्रदेश की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं। महापौर योगेश ताम्रकार के अलावा प्रदेश की टीम में जिन संभावित नामों के आने की संभावना जताई जा रही है उनमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव का नाम भी शामिल है। श्री यादव वर्तमान में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व दमोह लोकसभा के प्रभारी हैं। एक अन्य दावेदार पार्टी के दो बार के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है। श्री त्रिपाठी भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। वे वर्तमान में जबलपुर लोकसभा के प्रभारी हैं। सतना जिले से प्रदेश की नई टीम में पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा का नाम भी चर्चा में शामिल हैं।
रीवा से दो महिलाओं के नाम सामने आए
भाजपा की प्रदेश टीम में फिलहाल रीवा से राजेश पांडेय प्रदेश मंत्री हैं, वैसे राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम में यदि राजेश पांडेय को मौका नहीं मिलता तो नई टीम में जिले से तीन लोगों की दावेदारी मानी जा रही है। इस दावेदारी में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिन तीन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व संघ की पृष्ठभूमि वाले कमलेश्वर सिंह, पूर्व सांसद स्व. चन्द्रमणि त्रिपाठी की पुत्री प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रज्ञा फिलहाल महिला मोर्चा की राष्टÑीय कार्यसमिति की सदस्य हैं और रीवा जिलाध्यक्ष की दौड़ में इनका नाम प्रमुखता से शामिल था। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्ष न बन पाने की प्रज्ञा की टीस को समाप्त करने के लिए पार्टी इन्हें प्रदेश की टीम में स्थान दे सकती है। प्रदेश की टीम में स्थान पाने के संभावित दावेदारों में एक नाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया सिंह का भी सामने आ रहा है। माया गुढ़ के पूर्व विधायक विश्वनाथ पटेल की बहू हैं।
मैहर से दो नाम
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में मैहर से किन नेताओं की दावेदारी हो सकती है। यदि इसकी बात की जाए तो मैहर से दो नाम सामने आ सकते हैं। इनमें 6 बार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण द्विवेदी एवं पूर्व मंत्री राम खेलावन पटेल का नाम शामिल है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि मैहर से किसी को प्रदेश की टीम में शामिल किया जाए। वैसे भी प्रदेश की टीम के गठन के समय क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरण का ध्यान प्राथमिकता से रखा जाएगा।
सिंगरौली : कांतिदेव के अलावा दो अन्य का भी दावा
रीवा संभाग के एक अन्य जिले सिंगरौली की बात की जाए तो यहां से वर्तमान टीम में शामिल पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिदेव सिंह को एक और मौका दिया जा सकता है, यदि किसी कारणवश नई टीम में श्री सिंह को स्थान नहीं मिलता तो यहां से दो अन्य नेताओं की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। सिंगरौली से जिन दो नेताओं की दावेदारी मानी जा रही है, उनमें पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। कुशल संगठकों में गिने जा रहे श्री गोयल को यदि पार्टी की प्रदेश टीम में शामिल किया जाता है तो व्यापारी वर्ग का कोटा भी पूर्ण हो जाएगा। सिंगरौली जिले से प्रदेश की टीम में एक अन्य नेता गिरीश द्विवेदी की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। श्री द्विवेदी सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं।
सीधी: रीति को मिल सकता है मौका
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में सीधी से शारतेन्दु तिवारी को शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की टीम में वर्तमान प्रदेश महामंत्री को स्थान मिलना मुश्किल है। इस बार नई टीम में किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश की नई टीम में यदि सीधी जिले से किसी को मौका दिया जा सकता है तो वह नाम पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक रीति पाठक का सामने आ रहा है। विधायक रीति पाठक को प्रदेश की टीम में स्थान दिए जाने से दो कोटे पूरे हो जाएंगे। पहला तो महिला, दूसरा ब्राम्हण।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।