उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विंध्य व्यापार मेले को सतना की विशेष पहचान बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार के विस्तार से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति आएगी। मेले के 12वें दिन सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने विकास, सिंचाई, सड़क, पर्यटन और हवाई सेवाओं को लेकर अहम बातें रखीं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य का व्यापार मेला सतना की विशेष पहचान बन गया है। आपस में मिलकर सांमजस्य और भाईचारे की भावना से काम करने की ललक सतना की भव्यता को और भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सतना और रीवा जिले दोनों ही कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेंगे और हिन्दुस्तान के किसी भी विकसित क्षेत्र को पीछे छोड़ दें, ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शुक्रवार को 11 दिवसीय विंध्य व्यापार मेले के आयोजन की 12वीं संध्या का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा, महापौर योगेश ताम्रकार, अध्यक्ष विंध्य चेंबर आॅफ कॉमर्स सतीश सुखेजा, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, बालेन्द्र गौतम, उमेश सिंह लाला,संदीप जैन, हरिओम गुप्ता, इंडियन बैंक के जीएम रवि कुमार, मनोहर बाधवानी, दीपक अग्रवाल, कमल कुमार पुरुस्वानी, अमित अग्रवाल सहित समस्त व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विंध्य व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास के लिये रीवा और सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को प्रगति की रफ्तार दी जा रही है।
उन्होने कहा कि बरगी नहर का पानी सतना में लाने के प्रयास की सभी अड़चने दूर कर ली गई है। अब अगली फसल के लिए सतना जिले के किसानों को सिंचाई का पानी मिल जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में सिंचाई का जल पहुंचने से क्षेत्र के किसान समृद्ध होते हैं। रोजगार के अवसर मिलने से व्यापार भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि सतना सहित पूरे विंध्य प्रदेश में सड़कों और सिंचाई के मामलों में तेजी से काम हो रहे है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र को पर्यटन के साथ ही हवाई सेवाओं से जोड़ने रीवा और सतना में हवाई अड्डे तैयार कर हवाई मार्ग की सुविधा से जोड़ा गया है।
औद्योगिक क्रांति का सूत्र बनेगा व्यापार मेला
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र तभी आगे बढ़ेगा जब व्यापार आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विंध्य व्यापार मेला काफी लोकप्रिय हो रहा है। ग्वालियर के बाद सतना की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि व्यापार मेला औद्योगिक क्रांति का सूत्र बनेगा। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि मेले का स्वरूप लगातार आगे बढ़ रहा है। नवीन मेला ग्राउंड के लिए नगर निगम ने 3 करोड़ का बजट आवंटित किया है। बगल में एयरपोर्ट होने के कारण कुछ आपत्तियां आ रही है जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर डिप्टी सीएम का ध्यान आक्रष्ट कराते हुए कहा कि सतना ब्लड बैंक में उपयुक्त मशीने नहीं हैं।
मेला की पहचान दूर-दूर तक फैली : सांसद
इस मौके पर सांसद गणेश सिंह ने कहा कि विंध्य व्यापार मेला की पहचान दूर-दूर तक फैली हुई है। सतना की पहचान शुरू से ही व्यापारिक शहर की रही है। विंध्य व्यापार मेला के 12वें पड़ाव में देश के 8 राज्यों के व्यापारियों ने यहां स्टाल लगाये है। यह सतना के लिए गौरव की बात है। विंध्य व्यापार मेला में रखी गई मांगों के संबंध में सांसद ने सहमति जताते हुए अपेक्षा की कि अगले व्यापार मेला के आयोजन के पूर्व सभी अड़चने दूर कर ली जायेंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।