सतना में पत्नी को भगाने की रंजिश में डीएलएड छात्र की पत्थर से हत्या कर दी गई। एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार। पढ़िए पूरी कहानी।

डीएलएड छात्र की हत्या का खुलासा, एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
सतना, स्टार समाचार वेब
डीएलएड छात्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, मुख्य आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। मृतक डीएलएड छात्र तकरीबन दो वर्ष पहले मुख्य आरोपी की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया था, तभी से बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी मौके की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नहर किनारे मिली थी लाश
11 जून को कोलगवां थाना के बाबूपुर चौकी अन्तर्गत खम्हरिया पयसियान गांव में नहर किनारे सूनसान जगह पर युवक की लाश पड़ी हुई देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी लगते ही पुलिस,एफएसएल टीम, साइबर टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम मौके पर जांच करने पहुंची थी। युवक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के गहरे निशान थे। मृतक के पास पहचान संंबंधी दस्तावेज नहीं मिले थे, मृतक की पहचान के लिए पुलिस के द्वारा उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित की गई। कुछ घंटों बाद डीएलएड परीक्षा देने आए बिहार के कई छात्र सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि परीक्षा सेंटर एमएलबी स्कूल के पास से उनका साथी पवन सिंह गायब है। संदेह के आधार पर मृत युवक की तस्वीर दिखाई गई तो छात्रों ने मृतक की पहचान पवन कुमार सिंह पिता मानिकलाल सिह निवासी लउआ लगान थाना चौसा जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई। मृतक पवन अपने साथियों के साथ डीएलएड की परीक्षा देने बिहार से सतना आया हुआ था और धवारी में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
यूं आया आरोपियों का नाम सामने
पवन की हत्या की सूचना मिलने पर उसके परिवार के सदस्य दो दिन बाद सतना पहुंचे तब शव का पीएम हुआ। पूछताछ मेंं मृतक पवन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी रंजिश गांव के ही राजीव उर्फ राजेश सिंह के साथ चली आ रही है। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि राजीव की पत्नी पवन के साथ बैंगलोर में रह रही है। इधर पुलिस ने एमएलबी स्कूल से लेकर घटना स्थल तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में मुख्य संदेही राजीव, मृतक पवन और एक अन्य युवक दिखे। फुटैज के आधार पर तीसरे युवक की पहचान वीरेन्द्र के रूप में हुई। आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम आरोपियों के धरपकड़ के लिए बिहार भेजी गई।
घर पर मिला आरोपी वीरू
कोलगवां पुलिस की टीम बिहार प्रांत के मधेपुरा जिला पहुंचकर चौसा थाना पुलिस से हत्या के आरोपी राजीव और वीरू की धरपकड़ के लिए सहयोग मांगा। कोलगवांं पुलिस की टीम और चौसा थाना की पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आरोपी वीरू उर्फ वीरेन्द्र सिंह पिता स्व. चन्द्रदेव सिंह 40 वर्ष निवासी लउआ लगान थाना चौसा जिला मधेपुरा को उसके घर से धर दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी राजीव फरार हो गया। आरोपी वीरू को लेकर पुलिस टीम सतना पहुंची। पूछताछ में वीरू ने बताया कि राजीव उसका जिगरी दोस्त है। उसके कहने पर ही पवन की हत्या करने उसके साथ सतना आया था।
आरोपी राजीव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था मृतक
मुख्य आरोपी राजीव और मृतक पवन एक ही गांव के रहने वाले थे, मृतक पवन राजीव के बच्चों को ट्यूशन पढाया करता था लिहाजा उसका रोजाना राजीव के घर आना- जाना था। राजीव शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। राजीव के खराब बर्ताव के कारण उसकी पत्नी का झुकाव पवन की तरफ बढ़ा, जल्द ही दोनों के रिश्ते प्यार में बदल गए। विवाहित और बच्चें की मां होने के बावजूद राजीव की पत्नी पवन के साथ गांव छोड़कर भाग निकली। राजीव की पत्नी को लेकर पवन बैंगलोर चला गया। दो साल से पवन बैंगलौर मे राजीव की पत्नी से विवाह कर रह रहा है। इसी दौरान उसने डीएलएड का फार्म भरा, परीक्षा का सेंटर सतना जिला मिला। इधर पत्नी को भगा कर ले जाने से राजीव पवन की जान का दुश्मन हो गया और वह पवन को जान से मारने के मौके की तलाश में जुट गया।
मटेहना में आरोपियों ने गुजारी रात
मृतक पवन के गांव के कई लड़कों का परीक्षा सेंटर सतना मिला, इन लड़कों के जरिए राजीव को जानकारी मिली कि पवन का परीक्षा सेंटर भी सतना है, तब राजीव ने अपने जिगरी दोस्त बीरू के साथ मिलकर पवन की हत्या का प्लान रचा। राजीव के गांव के कुछ मजदूर मटेहना में रहते हैं जो नजदीकी फैक्ट्री में काम करते हैं। राजीव ने इनसे सम्पर्क कर कहा कि वह भी फैक्ट्री में मजदूरी करना चाहता है। बिहार से सतना आकर राजीव और वीरू रात में मटेहना में रुके। सुबह सात बजे दोनों एमएलबी स्कूल के पास पहुंच गए तभी उन्हें पवन मिल गया। पवन को बातचीत के बहाने बुलाकर ऑटो में बैठा लिया, ऑटो से उसे घटना स्थल के पास ले गए। ऑटो से उतरने के बाद राजीव और वीरू पवन को लेकर नहर के पास ले गए जहां पर दोनों ने पवन के पैर गमछे से बांध दिए। इसके बाद पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी ट्रेन पकड़ कर बिहार भाग गए। कोलगवां पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजीव उर्फ राजेश सिंह पिता रामरूप सिंह फरार चल रहा है जिसकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।