सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शादी से इंकार करने पर घर से ड्यूटी पर जा रही महिला पर युवक ने चाकू से दिनदहाड़े हमला कर दिया। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने चाकूबाज की पुलिसिया अंदाज में खबर ली। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
होटल जाने के लिए निकली थी महिला
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला बजरहा टोला की रहने वाली है, वह शहर के एक होटल में नौकरी करती है। गुरूवार को वह घर से ड्यूटी पर पैदल होटल जा रही थी। रास्ते में धवारी के पास कलेक्टेÑट के नजदीक स्कूटी से आए सूरज जाटव ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। कमर और पेट के बीच के हिस्से के अलावा गले में गंभीर चोट आई। चाकू मारने के बाद आरोपी सूरज स्कूटी लेकर मौके से भाग निकला। आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुई।
3 सौ किमी स्कूटी चलाकर आया सतना
महिला के द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर आरोपी सूरज सागर से स्कूटी लेकर तकरीबन 300 किमी की दूरी तय कर गुरूवार को सतना पहुंचा और वह बजरहा टोला से महिला के घर से निकलते ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। धवारी के पास कलेक्ट्रेट के नजदीक पहुंचते ही सूरज ने चलती स्कूटी से महिला पर हमला कर दिया।
अर्से बाद बरसा पुलिस का डंडा
दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा की अगुवाई में आरोपी के धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस टीम ने स्कूटी लेकर भाग रहे आरोपी सूरज जाटव पिता इमरत लाल जाटव निवासी सुभाष नगर गुलाब गली वार्ड नं. तीन थाना मोतीनगर जिला सागर को धर दबोचा। आरोपी सूरज के हाथो में हथकड़ी लगाकर पुलिस ने जुलूस निकाला। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने चाकूबाज सूरज पर जमकर डंडे बरसा कर हेकड़ी निकाली। अर्से बाद गुंडे-बदमाशों को इस अंदाज में पुलिसिया ट्रीटमेंट की सराहना शहर के वासिंदों ने की। कार्रवाई में उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, चीतेन्द्र पांडेय, आरक्षक अजीत सिंह शामिल रहे।
मायके में रहती है महिला
32 वर्षीय महिला विवाह के बाद पति के साथ दिल्ली में रहती थी। 6 वर्ष पहले वर्ष 2020 में पति की मौत के बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ सतना शहर के बजरहा टोला स्थित मायके में आकर रहने लगी। बच्चों के भरण- पोषण के लिए एक होटल में रहने लगी। घायल महिला ने बताया कि 2024 में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सागर गई थी जहां उसकी मुलाकात सूरज से हुई। इंस्ट्राग्राम पर सूरज से बातें होने लगी। घायल महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से सूरज शादी करने का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर बार-बार धमकियां देता था।

सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह