मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी। कच्चे तेल की कीमतें 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर। पढ़ें अमेरिका-ईरान संघर्ष और वैश्विक प्रभाव की पूरी रिपोर्ट...

वाशिंगटन/तेहरान। स्टार समाचार वेब
मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में युद्ध के बादल और गहरे होते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के बीच जुबानी जंग अब धमकियों और सैन्य चेतावनी तक पहुँच गई है। इस बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है, जहाँ कच्चे तेल की कीमतों ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सोशल मीडिया पर एक बेहद आक्रामक तस्वीर साझा की है, जिसे ईरान के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है कि "तूफान आने वाला है और जो आने वाला है उसे कोई रोक नहीं सकता"। एक अन्य पोस्ट में ट्रंप राइफल के साथ नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है— "नो मोर मिस्टर नाइस गाइ" (मैं अब नरमी नहीं बरतूंगा)। इन पोस्ट्स ने वैश्विक कूटनीति में खलबली मचा दी है।
ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कड़ा रुख अपनाया है। 'नेशनल पर्शियन गल्फ डे' के अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की समुद्री नाकाबंदी कभी कामयाब नहीं होगी और ईरानी बंदरगाहों को रोकने की हर कोशिश विफल होगी। पजशकियान ने चेतावनी दी कि इस तरह की नाकाबंदी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और इससे वैश्विक शांति को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसी बीच तेहरान की सड़कों पर सरकार के समर्थन में प्रदर्शन हुए, जहाँ लोग सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और मुजतबा खामेनेई की तस्वीरें लेकर उतरे।
युद्ध के बढ़ते खतरों ने तेल बाजार को हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमतें मार्च 2022 के बाद अपने उच्चतम स्तर 126.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गईं। हालांकि बाद में यह 123 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखा। तेल की कीमतों में इस उछाल से पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जंग की भारी कीमत: अमेरिका ने खुलासा किया है कि पिछले 2 महीनों में वह ईरान के साथ इस संघर्ष पर 25 अरब डॉलर खर्च कर चुका है।
ईरान की UN में शिकायत: तेहरान ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अमेरिका पर ईरानी जहाज जब्त करने और 38 लाख बैरल तेल पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।
लेबनान में मानवीय संकट: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध और आर्थिक दबाव के कारण लेबनान में 12 लाख लोगों पर भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है।
भारत की कूटनीतिक पहल: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की और युद्धविराम व क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की।
सैन्य चेतावनी: ट्रंप के "मिस्टर नाइस गाइ" वाले संदेश से स्पष्ट है कि अमेरिका अब सैन्य कार्रवाई की दिशा में सख्त रुख अपना सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।