आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई।

हादसे में 10 अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
मृतक वेलुरु गांव के निवासी थे, कार्यक्रम से लौट रहे थे
अमरावती। स्टार समाचार वेब
आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई। सभी मृतक चिलाकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंडामंजुलुरु गए थे और आॅटो-रिक्शा से वेलुरु लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं ट्रैवल बस विजयवाड़ा से तिरुपति की ओर जा रही थी। इस हादसे में घायल हुए लोगों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा नियमों का करें पालन
आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने इस हादसे पर हैरानी और दुख जताया और कहा कि टक्कर में सात लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि सड़क हादसों में कीमती जानें जा रही हैं। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने कहा, सफर लोगों को उनकी मंजिल तक ले जाना चाहिए, न कि उनकी आखिरी मंजिल तक।
घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
रामप्रसाद रेड्डी ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को हादसे वाली जगह पर हालात सामान्य करने के लिए भी कदम उठाने को कहा। परिवहन मंत्री ने सभी लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए सावधानी से यात्रा करने की अपील की।
यह भी पढ़िए...
तेलंगाना में भीषण हादसा: बस और ट्रक की टक्कर, छह की मौत... मृतकों में सभी महिलाएं, 12 घायल
बिहार में भीषण हादसा: छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच पर हाइवा ने वाहन को कुचला... चार की मौत, तीन गंभीर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि के लिए हमेशा खुले हैं। इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा मिलने का समय मांगे जाने पर सीजेआई ने बताया कि उन्होंने विपक्ष को मुलाकात संभव न हो पाने का कारण लिखित रूप से भेज दिया है।
भारतीय नौसेना की ताकत में एक और ऐतिहासिक इजाफा हुआ है। सोमवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मंगरोल को आधिकारिक तौर पर नौसेना के बेड़े में कमिशन (शामिल) कर लिया गया है।
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में खराबी के कारण अचानक आग लग गई। विमान को सुरक्षित हैदराबाद डायवर्ट किया गया। पढ़ें इस डरावनी घटना की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।