मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।

बिहार की सीट पर खेला, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा को बढ़त
वडोदरा के भवन्स स्कूल में मंजलपुर उपचुनाव की मतगणना जारी
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बोले- दतिया विधानसभा में भाजपा ही जीतेगी

भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत भाजपा के नीरज कुमार से 7,119 वोटों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है, जहां से वे लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के दतिया में मुकाबला पलट चुका है। शुरुआती राउंड में भाजपा आगे थी, लेकिन अब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 3,295 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि दतिया पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का गढ़ है। वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई पटेल उर्फ सतीश पटेल ने 24,199 वोटों की बढ़त बना ली है। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। मंजलपुर में 19 में से 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जीत का भरोसा जताया।
नरोत्तम बोले- भाजपा जीतेगी, ये भाजपा का सामूहिक प्रयास
भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- भाजपा ही जीतेगी, मैं प्रारंभ से ही कह रहा हूं। ये मेरे अकेले की मेहनत नहीं है, भाजपा में सामूहिक प्रयास होता है। जिम्मेदारी सभी की रहती है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी ने मेहनत की है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा- दतिया में जनता ने कांग्रेस को वोट दिया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- दतिया में भाजपा का आतंक चल रहा था। व्यापारी, किसान, महिला सभी परेशान थे। दलित आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही थी। ऐसे में जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। चुनाव परिणाम पूरी तरह हमारे पक्ष में रहेगा।पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के निष्कासन पर सिंघार ने कहा- स्थानीय उम्मीदवार घनश्याम सिंह की शिकायत पर कांग्रेस ने ये फैसला लिया गया है। ये सर्वमान्य है।

दतिया में भाजप सिर्फ 192 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस को 4998 और भाजपा को 4262 वोट मिले। लगातार दूसरे राउंड में कांग्रेस आगे रही, जिससे भाजपा की कुल बढ़त घटकर 192 वोट रह गई। आजाद समाज पार्टी को इस राउंड में 1344 वोट मिले। पहले राउंड भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3532 वोट मिले थे। भाजपा 909 वोटों से आगे थी। दूसरे राउंड में कांग्रेस भाजपा से आगे रही, लेकिन कुल बढ़त भाजपा के पास बनी रही।
दतिया में 15 राउंड में होगी काउंटिंग
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 20 टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बैलट के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। इनके अलावा किन्नर संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।
नौवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड में कांग्रेस को 6,694 और भाजपा को 3,758 वोट मिले।
बांकीपुर में 14वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 28,201 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 20,420 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 6,142 वोट
प्रशांत किशोर 10 हजार वोटों से आगे, 18वें राउंड की गिनती पूरी
मांजलपुर सीट पर 17वें राउंड की गिनती पूरी
भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 49,631 वोट
कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 22,183 वोट
नोटा पर 1,998 वोट
दतिया उपचुनाव में सातवें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 31,436 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 28,141 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 10,451 वोट
मांजलपुर में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा
मांजलपुर सीट पर 16वें राउंड की गिनती पूरी
भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 46,567 वोट
कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 20,773 वोट
नोटा पर 1,877 वोट
13वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर में 13वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 26,113 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 18,994 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 5,583 वोट
आठवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 6,828 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,540 और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 1,303 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 3,288 वोटों की बढ़त हासिल की। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 6,583 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 160 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है।
कांग्रेस: 38,264
भाजपा: 31,681
ASP: 11,754
बांकीपुर में 12वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 23,756 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 17,110 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 4,850 वोट
पटना: भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवा रहे

बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता कई किलो लड्डू तैयार करवा रहे हैं। हालांकि, शुरुआती रुझानों में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। बांकीपुर में दो राउंड की गिनती पूरी हो गई है। प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 2634 वोट मिले हैं और वे 1161 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आरजेडी की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।
गुजरात: 19 राउंड में पूरी होगी मतगणना
गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वडोदरा के भवन्स स्कूल में जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की संभावना है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच है। मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए 14 ईवीएम टेबल और एक पोस्टल बैलट टेबल बनाई गई है। 260 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों के शव नदी किनारे बरामद होने की सूचना है। जबकि एक घायल को पुलिस की मदद से सड़क तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के पास बीती देर रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक भीषण ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी और इससे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मामले पर सतर्कता जताई है, वहीं ढाका और आसपास के 670 से अधिक कारखाने बंद कर दिए गए हैं।
भारतीय नौसेना और वायुसेना ने अरब सागर में 48 घंटे चले संयुक्त अभियान के तहत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चितकाल तक धरना देने का अधिकार किसी को नहीं है। अदालत ने प्रदर्शनों से आम जनता और मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने वाले असर पर भी चिंता जताई।
साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 जिलों की समीक्षा बैठक के साथ ही 3 साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।
ओमान के लिमाह के पास कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक के पार्थिव शरीर और सुरक्षित बचाए गए 13 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ओमान सरकार से संपर्क साधा है।
पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त दीवाली के मैसेज वाले बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने के कदम पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर द्वारा मशहूर हस्तियों को जन-जागरूकता से जोड़ने के फैसले को पूरी तरह तर्कसंगत और सराहनीय बताया।
चक्रवाती तूफान मुरासु रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दे दी है। जानें पटाखा जलाने की समय-सीमा, नो-क्रैकर जोन की लिस्ट और पटाखों के धुएं का सेहत पर पड़ने वाला गंभीर असर।